कुरुक्षेत्र (एकता): कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के 33वें दीक्षांत समारोह में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे, बता दें कि इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा सहित कार्यक्रम में कई मंत्री मौजूद रहे।
मीडिया सूत्रों के अनुसार इस कार्यक्रम को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने संबोधित किया। उन्होंने जापानी भाषा में भी भाषण दिया। उन्होंने कहा कि मुझे भी आज जापानी भाषा के लिए सर्टिफिकेट दिया गया है।
बता दें कि इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का हरियाणा आने पर भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने सम्मानित होने वाले सभी विधार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई दी। पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि यहां से शिक्षा लेने के बाद समाज में हमारे कर्तव्य की परीक्षा शुरू होगी।







