पानीपत (अंकुर कपूर): पानीपत में दिल दहला देने वाली घटना में पुलिस को शनिवार को बड़ी सफलता हाथ लगी।दरअसल बहन के प्रेम विवाह से नाराज भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपने जीजा की हत्या कर दी थी। मीडिया सूत्रों के अनुसार 3 साल पहले बहन ने गांव के लड़के से ही प्रेम विवाह कर लिया था। बस इसी नाराजगी के चलते उन्होंने 20 फरवरी को पानीपत की अंसल सुशांत सिटी में सब्जी की दुकान चलाने वाले बंटी यानि उसके पति की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद पांचों हमलावर मौके से फरार हो गए। शनिवार को पुलिस ने सभी नकाबपोश बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने जानकारी देते हुए बताया कि बंटी बबैल गांव का रहने वाला था और उसने गांव की ही रहने वाली लड़की से भागकर 3 साल पहले शादी कर ली थी। जिससे लड़की के परिजन नाराज चल रहे थे लड़की के परिजनों ने कई बार बंटी को धमकियां भी दी गई बंटी गांव को छोड़कर अंसल सुशांत सिटी में रहने लगा और वही सब्जी की दुकान खोल ली। 20 फरवरी की रात को जब वह दुकान से घर जा रहा था तो साले सुरेंद्र ने योजनाबद्ध तरीके से अपने दोस्तों के साथ मिलकर अवैध हथियारों से ताबड़तोड़ फायरिंग कर बंटी की हत्या कर दी थी।
पानीपत पुलिस की सीआईए टीम में आज पांचों हत्यारों को आज समालखा गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार अवैध हथियार और कई जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी आरोपियों को आज कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि आरोपियों को हथियार सप्लाई करने वाले सप्लायर तक पहुंचा जा सके। ओर पुरे मामले का खुलासा हो सके।







