Home Haryana HSGPC के नवनिर्वाचित सदस्य जगदीश सिंह झींडा को सदस्यों ने मनवाया.....

HSGPC के नवनिर्वाचित सदस्य जगदीश सिंह झींडा को सदस्यों ने मनवाया.. बोले प्रधान पद की लड़ेंगे लड़ाई

218
0
कुरुक्षेत्र, 20 जनवरी – हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव में वार्ड नंबर 18 से नवनिर्वाचित सदस्य एवम हरियाणा पंथक दल के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा ने पार्टी के 21 सदस्यों में से 9 सदस्यों की जीत के बाद भी इस्तीफे की घोषणा की थी। लेकिन झींडा ग्रुप के जीते हुए सदस्यों ने जगदीश सिंह झींडा को इस्तीफा देने से रोक लिया। बता दें कि जगदीश सिंह झींडा ने दोपहर पत्रकारवार्ता करते हुए कहा था कि उनकी पार्टी के केवल 9 सदस्य ही जीत दर्ज कर पाए जिसके बाद उन्होंने अपनी सदस्यता से इस्तीफा देने की बात की। वही दोपहर बाद जगदीश सिंह झींडा ने नवनिर्वाचित 8 सदस्यों की मौजूदगी में अपना इस्तीफा वापिस ले लिया और कहा कि जो आदेश उनके ग्रुप के सदस्यों ने किया है उसे गुरु साहिब का हुक्म मानते है।
वहीं  वार्ड नंबर 11 से नवनिर्वाचित सदस्य कुलदीप सिंह मुल्तानी ने कहा कि जगदीश सिंह झींडा को ये कह कर रोका गया कि सिख संगत की भावनाएं उनसे जुड़ी हुई हैं। 22 वर्षो से गुरुघरों की सेवा की लड़ाई लड़ी गई। भविष्य में भी कौम की लड़ाई लड़ेंगे।वार्ड नंबर 18 से नवनिर्वाचित सदस्य जगदीश सिंह झींडा ने कहा कि वे संगत के हुक्म को गुरु का हुक्म मानते है। उन्होंने कहा कि अब वह भविष्य में भी इस्तीफा के बारे में नहीं सोचेंगे,क्योंकि उनके इस्तीफा देने की घोषणा पर ही सीख काम को बहुत ज्यादा दुख महसूस हुआ है। उन्होंने कहा कि आगामी रणनीति के लिए 25 तारीख को समीक्षा बैठक बुलाएंगे और सभी मेंबर अपनी रणनीति तैयार करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here