6 जनवरी, यमुनानगर ( TSN)– यमुनानगर में घने कोहरे और टूटी सड़कों के चलते देर रात एक कार तेज रफ्तार से आते हुए दीवार से टकरा गई. हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के दीवार के साथ टकराने पर परखचे उड गए.कार में सवार नाबालिक की मौके पर मौ.त हो गई जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. ऐसे में काफी देर तक दोनों कार में ही पड़े रहे,लेकिन बाद में जब लोगों ने देखा तो दोनों को उठाकर राहगीर अस्पताल ले गए.सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार को कब्जे मे लेकर कार्रवाई शुरू कर दी.
यमुनानगर की सिविल लाइन के समीप देर रात घने कोहरे और टूटी सड़क के चलते बराड़ा से आई एक कार दीवार से टकरा गई. कार तेज रफ्तार होने के कारण चालक उसे संभाल नहीं पाया और कार दीवार से टकराते ही कार के परखचे उड़ गए.हादसे के दौरान मौके पर ही निखिल जिसकी उम्र 14 साल थी उसकी मौके पर ही मौ.त हो गई,जबकि सचिन जो गाड़ी चला रहा था वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया.काफी देर तक दोनों कार के अंदर ही पड़े रहे.राहगीरों ने जब कार को क्षतिग्रस्त हालत में देखा तो लोगों ने देखा कि कर में दो युवक खून से लथपॆथ हालत में पड़े हैं आनन फानन में राहगीरों ने इसकी सूचना थाना सदर जगाधरी में दी और दोनों को उठाकर सिविल अस्पताल में दाखिल करा दिया अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने निखिल को तो मृत घोषित कर दिया जबकि सचिन की हालत को देखते हुए उसे निजी अस्पताल में रेफर कर दिया. सचिन के सिर में चोट आने के कारण उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है. यह हादसा घने कोहरे और टूटी सड़क के साथ-साथ तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने के कारण भी हुआ है. फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेने के बाद गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया और इस मामले की जांच आरंभ करते हुए पूरी कार्रवाई शुरू कर दी है सचिन के परिवार की माने तो यह लोग बड़ा से घूमने के लिए यमुनानगर आए थे, लेकिन उन्हें यह नहीं पता था की जो निखिल जिद करके कार में घूमने के लिए निकला था, उसका यह सफर जिंदगी का आखिरी सफर होगा.





