सोनीपत (एकता): सोनीपत में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मीडिया सूत्रों के अनुसार यह वारदात गांव कामी में सामने आई है। बता दें कि वारदात को बाइक सवार तीन हमलावरों ने अंजाम दिया था। हत्या किस वजह से हुई अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं घटना के बाद पुलिस के हाथ-पैर भी फूल गए हैं।
जानकारी के मुताबिक मृतक सुनील गांव कामी का रहने वाला था। वहीं परिजनों को गांव के ही रहने वाले युवक पर हत्या का शक है। गांव में भारी पुलिस तैनात है। वह मामले की काफी गंभीरता से जांच कर रही है।







