कुरुक्षेत्र : चन्द्रिका ( TSN)-कुरुक्षेत्र के न्यू लघु सचिवालय में हुई कष्ट निवारण समिति की बैठक में परिवहन मंत्री असीम गोयल एक्शन मोड़ में नजर आए। बैठक में उन्होंने बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता को सस्पेंड करने के आदेश जारी किए। बैठक के दौरान गैरहाजिर रहे डीईटीसी को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए। राज्य मंत्री ने अधिकारियों को जनता के साथ अच्छा व्यवहार करने के लिए भी कहा.
14 में से 9 शिकायतें हुई फाइल
कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में कुल 14 एजेंडे रखे गए आई थी। इन को सुनने के बाद 9 शिकायतों को फाइल किया गया है, जबकि बकाया शिकायतों को पेंडिंग रखा गया है। इसके अलावा बैठक में 28 और नई शिकायतें भी सुनी गई। जिन पर राज्य मंत्री असीम गोयल ने कार्रवाई करने के निर्देश जारी कि एम
पब्लिक से करना होगा अच्छा व्यवहार
राज्य मंत्री असीम गोयल ने बताया कि अधिकारियों को पब्लिक के साथ अच्छा व्यवहार करना होगा। उनकी सरकार पब्लिक की समस्याओं के समाधान के लिए बनी है। बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता का जनता के प्रति वे-ऑफ टॉकिंग ठीक नहीं था। इसके अलावा उनके विभाग की काफी शिकायतें भी मिल रही थी। इस कारण उनको सस्पेंड करने की आदेश जारी किए गए हैं।







