कुरुक्षेत्र : चन्द्रिका ( TSN)- लोकसभा चुनाव में 85 वर्ष या इससे अधिक आयु वाले लोगों को घर से वोट डालने की सुविधा दी जाएगी. ये जानकारी शाहाबाद के SDM पुलकित मल्होत्रा ने पत्रकारवार्ता में दी. उन्होंने बताया कि जिला शाहाबाद में कुल 169852 वोट है,जिसमें से 80841 वोट महिलाओं की हैं.
SDM पुलकित मल्होत्रा ने बताया कि बुजुर्गों की सुविधाओं के लिए 85 वर्ष या इससे अधिक आयु वाले लोगों को घर से वोट डालने की सुविधा दी जाएगी! इसके लिए जिला इलेक्शन कार्यालय मे जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. उन्होंने कहा कि चुनाव से संबंधित अगर किसी को कोई कंप्लेंट या कोई समस्या है तो वह ए विजुअल एप के जरिए भी कंप्लेंट दर्ज करवा सकता है या हेल्पलाइन नंबर 1950 पर भी जानकारी दे सकते हैं. एसडीएम ने कहा कि प्रयास रहेगा की 100 मिनट के अंदर समस्या का हल किया जाएग. जनता को अगर कोई वायलेंस का पता चलता है तो वह भी हमें सूचित कर सकते है. वहीं लोकसभा उम्मीदवार व पार्टियों से निवेदन किया है कि पब्लिक में अगर कोई मीटिंग या लाउडस्पीकर कहीं पर लगाना है तो उसकी सूचना हमें पहले से देनी होगी.







