14 जनवरी, यमुनानगर–यमुनानगर में PWD विभाग के अधिकारी अपने ही विभाग के SDO के खिलाफ सड़क पर बैठ गए। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने कहा कि एसडीओ गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। SDO ने अपनी सफाई में कहा कि यह यूनियन के कमरे का मसला है और यूनियन का प्रधान मेरे ही कर्मचारी की पत्नी के साथ नशे में फोन करता है।ऐसा बहुत कम नजर आता है कि जब अपने ही विभाग के अधिकारी के खिलाफ और अपने ही दफ्तर के सामने कर्मचारी सड़क पर बैठकर खुलेआम नारीबाजी करें।
यमुनानगर PWD दफ्तर के बाहर प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने SDO पलविंदर सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि एसडीओ अपने ही उच्च अधिकारी की बात नहीं मान रहा है। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का कहना है कि हम हर महीने पीडब्ल्यूडी विभाग में एक कमरे में बैठकर मीटिंग करते हैं। लेकिन इस बार उस कमरे का ताला तोड़कर दूसरा ताला लगाया गया। जब हमने इसको लेकर एसडीओ से बातचीत की तो उन्होंने हमें कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। बार-बार नोटिस देने के बाद आज हम सड़कों पर उतरे हैं। कर्मचारियों ने तो यहां तक कह दिया कि एसडीओ गुंडागर्दी पर उतर आया है। जिन SDO पलविंदर सिंह पर आरोप लगे हैं उन्होंने अपनी सफाई में कहा कि यूनियन के कमरे को लेकर यह पूरा मसला है। उन्होंने कहा कि यूनियन का प्रधान मेरे ही कर्मचारी की पत्नी के साथ नशे में बार-बार फोन करता है। उसको लेकर कई बार शिकायत भी दी जा चुकी है लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आता। उन्होंने कहा कि जैसे मेरे एक्ईन मुझे कोई भी आदेश देंगे मैं उसकी हर संभव पालन भी करूंगा।







