Home Haryana पॉल्यूशन और खनन विभाग ने अवैध भंडारण पर की बड़ी कार्रवाई..यमुनानगर में...

पॉल्यूशन और खनन विभाग ने अवैध भंडारण पर की बड़ी कार्रवाई..यमुनानगर में 11 स्क्रीनिंग प्लांट सील

148
0
21 नवंबर, यमुनानगर —यमुनानगर में खनन विभाग और पॉल्यूशन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 स्क्रीनिंग प्लांटों को सील कर दिया है। इन प्लांटों पर अवैध रूप से कच्चे माल का भंडारण और नियमों की अनदेखी का आरोप है। नोटिस के बावजूद जवाब न देने पर यह कार्रवाई की गई।
यमुनानगर में पॉल्यूशन और खनन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। अवैध रूप से कच्चे माल को स्टोर कर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे 11 स्क्रीनिंग प्लांटों को सील कर दिया गया। खनन विभाग ने पहले नोटिस जारी किए थे, लेकिन जवाब न मिलने पर यह सख्त कदम उठाया गया।खनन विभाग द्वारा मिली जानकारी के आधार पर पॉल्यूशन विभाग ने कार्रवाई करते हुए यह कदम उठाया।
नियमों की अनदेखी पर सख्त कदम
अधिकारियों का कहना है कि पर्यावरण नियमों की अनदेखी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पॉल्यूशन विभाग आरओ वीरेंद्र पूनिया ने बताया कि खनन विभाग से जानकारी मिली थी कि 11 स्क्रीनिंग प्लांट कच्चे माल को अवैध रूप से स्टोर कर रहे हैं। इन प्लांटों को नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन जवाब न मिलने पर आज इन्हें सील कर दिया गया। पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बता दे की यमुनानगर जिले के बेलगढ़, नगली और जैतपुर इलाके में 450 से ज्यादा स्क्रीनिंग और स्टोन क्रेशर है। लेकिन ज्यादातर खनन माफिया और स्क्रीनिंग प्लांट संचालक नियमों की धज्जियां  उड़ाते नजर आते हैं जिस पर अब बड़ा एक्शन लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here