Home Ambala अंबाला कैंट नगर परिषद का एक्शन…रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के सामने...

अंबाला कैंट नगर परिषद का एक्शन…रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के सामने अवैध रेहड़ी फड़ी को हटाया

222
0
अम्बाला, 10 जनवरी (TSN)- अंबाला कैंट नगर परिषद द्वारा रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के सामने से अवैध रेहड़ी फड़ी को हटाया गया  ! नगर परिषद द्वारा पहले भी  रेहड़ी फड़ी हटाने के लिए कहा गया लेकिन रेहड़ी फड़ी वाले मानने को राजी नहीं थे,आखिरकार आज नगर परिषद द्वारा एक्शन लेते हुए रोड के ऊपर अवैध रूप से लगाई रेहड़ी फड़ी को हटा दिया गया. नगर परिषद सेक्रेटरी राजेश कुमार ने बताया कि अवैध रूप से रेहड़ी फड़ी लगाए जाने से रोड बाधित होता है और एक्सीडेंट का खतरा भी बना रहता है !
 आज एक बार फिर से नगर अंबाला सदर एक्शन मोड में नजर आया.अंबाला कैंट स्टेशन और बस स्टैंड के बाहर अवैध रूप से रोड पर लगाई गई रेहड़ी गाड़ियों को हटवा दिया गया ! इस मौके पर JCB की सहायता से सभी अवैध अतिक्रमण को हटाया गया ! ज्यादा जानकारी देते हुए नगर परिषद सेक्रेटरी राजेश कुमार ने बताया कि रोड के साथ जो रेहड़ी फड़ी लगाई हुई थी इससे यातायात में अवरुद्ध पैदा हो रहा था और इससे लोगों को भी काफी परेशानी हो रही थी ! उन्होंने कहा कि इसकी वजह से एक्सीडेंट का भी खतरा बना रहता है और इनको पहले भी कहा  गया था कि आप अपनी रेहड़ी फड़ी को किसी दूसरी जगह ले जाकर अपना काम करे लेकिन ये नहीं माने ! इनकी वजह से गंदगी भी फैलती है और सफाई व्यवस्था भी बिगड़ती है !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here