कुरुक्षेत्र : चन्द्रिका ( TSN)- किसानों के 13 फरवरी दिल्ली कूच को देखते हुए हरियाणा पुलिस अलर्ट नजर आ रही है हरियाणा से लगते पंजाब के सभी बॉर्डर को पुलिस द्वारा सील किया जा रहा है ।पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार और कुरुक्षेत्र उपायुक्त शांतनु प्रसाद और ड्यूटी ऑफीसरों के साथ हरियाणा पंजाब के बॉर्डर पेहवा में स्थित गांव ट्यूकर पर निरीक्षण किया गया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया गया ।
बता दें कि कुरुक्षेत्र से पंजाब के पटियाला शहर से लगता ट्यूकर बॉर्डर पर भी हरियाणा पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग कर दी गई है । बैरिकेडिंग के ऊपर कंटीली तारे भी लगाई गई हैं, ताकि कोई किसान बैरिकेड पर न चढ़ सके। सड़क के ऊपर नुकीले सरिये भी सीमेंट से लगा दिए गए हैं और भारी भरकम पत्थर भी बैरिकेडिंग के तौर पर पंजाब हरियाणा के बॉर्डर के पुल के ऊपर लगा दिए गए हैं, जिससे किसान बोडर को पार ना कर सके । इसी कारण रास्ते की आवाजाही करने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । लोगों को लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है । किसानों के दिल्ली आंदोलन को देखते हुए हरियाणा के कई जिलों में धारा 144 भी लागू कर दी गई है। देखना होगा कि 13 फरवरी को किसान जब दिल्ली के लिए कूच करेंगे तब वह कहां तक पहुंचने में कामयाब रहेंगे क्या किसान आंदोलन -1 की तरह इस बार भी किसान बैरिकेट तोड़ने में समर्थ रहेंगे या फिर किसानों को प्रशासन रोकने में कामयाब रहेगा।







