हिसार (एकता): हिसार के जीतपुरा गांव के पास मंगलवार सुबह एक सनसनीखेज घटना हो गई। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस गैंगवार में काला लुहार के एक सहयोगी को भी गोली लगी। गैंगवार के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। वहीं वारदात के दौरान बदमाशों की कार में कुछ खराबी आ गई जिसकी वजह से उन्होंने बंदूक की नोक पर किसी अन्य व्यक्ति से कार मांगी। इसके बाद वह घटना स्थल से फरार हो गए। वहीं घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
जानकारी के मुताबिक घटना से पहले काला लुहार अपने दोस्तों के साथ कार में कहीं जा रहा था अचानक जीतपुरा गांव के पास एक डस्टर गाड़ी ने उनकी कार को टक्कर मारी। बदमाशों ने अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से काला लुहार की मौत हो गई और उसका सहयोगी गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि काला लुहार की हत्या करने वाले प्रदीप जमावड़ी गैंग के जुड़े हो सकते है। कुछ साल पहले मृतक ने प्रदीप जमावड़ी की हत्या की थी। दोनो गैंग में अनबन चली हुई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।







