Home Haryana मनोहर लाल खट्टर बोले…केंद्र सरकार से बातचीत से ही निकलेगा किसानों का...

मनोहर लाल खट्टर बोले…केंद्र सरकार से बातचीत से ही निकलेगा किसानों का हल

142
0
करनाल, 6 जनवरी -करनाल स्तिथ विजेपी कर्ण कमल कार्यालय में  केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर पहुंचे.इस दौरान पत्रकारों के साथ बातचीत में मनोहर लाल ने कहा कि  नगर परषिद के चुनाव सर पर है।चुनाव आयोग सहित पार्टी द्वारा भी उसकी तैयारियां की जा रही है।
वहीं  किसानो के धरने पर बैठने  का  मामला लगातार गर्माता जा रहा है, इस बारे में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि  यह मामला पंजाब सरकार का है,हरियाणा में इस प्रकार की कोई बात नहीं है। सुप्रीम कोर्ट के कहने पर दो-तीन बार केंद्र सरकार द्वारा कमेटी बनाकर किसानों से बातचीत का आफर दिया गया था,लेकिन किसान नही आये।किसानों को आगे आना चाहिए तभी कोई हल निकल पायेगा।केंद्र सरकार से बातचीत से ही किसानों का हल निकलेगा,किसान बातचीत के लिए आगे आये।
इस बार दिल्ली में बीजेपी  बना सकती है सरकार
केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर का कहना है कि दिल्ली चुनाव बहुत एहम है,कभी भी घोषित हो सकता है।उन्होंने कहा कि  पार्टियों ने अपने उम्मीदवार  घोषित करने शुरू कर दिए है। बीजेपी द्वारा भी उम्मीदवारों की एक लिस्ट जारी कर दी गई है। इस बार बीजेपी  का एज ऊपर है। इस बार दिल्ली में बीजेपी सरकार बना सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here