कुरुक्षेत्र, 6 जनवरी ( TSN)- पिहोवा से कांग्रेस के विधायक मनदीप सिंह चट्ठा ने पिहोवा में सरस्वती तीर्थ का जायजा लिया है।वहीं प्रदेश भाजपा सरकार पर भी जमकर निशाना साधा.उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार ने सरस्वती तीर्थ पर कोई भी काम नहीं किया है.
भाजपा सरकार ने सरस्वती तीर्थ पर नहीं किया कोई भी काम
विधायक मनदीप सिंह चट्ठा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा सरकार सरस्वती महोत्सव को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाने की बात कह रही है, लेकिन सरस्वती नदी का बुरा हाल मौजूदा सरकार में हुआ है। उन्होंने कहा कि सरस्वती नदी का पानी तक तो मौजूदा सरकार साफ नहीं कर पाई और जो कांग्रेस के राज में सरस्वती नदी के सौन्दर्यकरण के लिए जो काम किया गया था उसको भी मौजूदा सरकार संभाल कर नहीं रख पाई है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार सिर्फ तक वादे और घोषणाएं करने तक ही सीमित है। जबकि कांग्रेस की सरकार में अनेको विकास के कार्य किए गए हैं।







