हिसार, 1 जनवरी – हिसार में बदमाशी व गुंडागर्दी का कहर फिर से देखने को मिला है. हिसार के बाडो पट्टी टोल मे तीन गाडियों में कई युवा सवार होकर टोल बूथ कैरियर को हटाकर बदमीजी की और टोल कर्मचारियों को जान से मारने की ध.मकी दी। इस घटना की सीसीटीवी पर सामने आई है.
टोल प्लाजा के जीएम वामन राठौर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनकी कंपनी कैथल से झुंपा बार्डर तक रोड निर्माण और टोल वसूली का कार्य करता है। उन्नतीस दिसंबर की रात को नजदीक के गांव जुगलान के पास युवा तीन गाडियों में भर कर कुछ लोग आए। युवको के हाथो में लाठी डंडे थे गाडियों को ट्रैफिक टोल प्लाज की और रोक दिया गया टोल बूथ के बैरियर को धोंस जमाते हुए अपने हाथो से खोल दिया।







