हिसार, 24 दिसंबर–चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार में आज किसान दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की 122वीं जयंती मनाई गई।इस अवसर पर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।नलवा से विधायक रणधीर पनिहार विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया गया।
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि प्रदेश की सरकार ने किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए एमएसपी की गांरटी दे दी है. जिससे किसानों की आय बढाने मे मदद मिलेगी। किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ हमें मृदा स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए खेत को भी आत्म निर्भर बनाना होगा, जोकि संबंधित खेत में पराली प्रबधंन, फसल अवशेषों को उसी खेत में सम्माहित करने व अन्य जैविक प्रबधंन करने से संभव है। उन्होनें बताया कि प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए भी किसानों को जागरूक किया जा रहा है।खेती में अत्याधिक रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशक दवाओं के प्रयोग करने से जमीन खराब होती जा रही है।किसानों को कृषि में आधुनिक तकनीकों को अपनाकर अपनी आमदनी बढानी चाहिए। उन्होंने कहा की जरूरत के मुताबिक हर साल किसने की मदद के लिए अनेक घोषणाएं की जाती है।अब गौपालन पर भी सब्सिडी बढ़ाई गई है ताकि दूध का भी उत्पादन अधिक हो और खेती भी अच्छी रहे। परली प्रबंधन के लिए भी अनेक मशीनी उपकरण सब्सिडी पर दिए जा रहे हैं।







