Home Haryana हरियाणा में नए साल पर छात्रों को मिला तोहफा, 1 से 15...

हरियाणा में नए साल पर छात्रों को मिला तोहफा, 1 से 15 जनवरी तक स्कूलों में छुट्टियां घोषित

171
0

अंबाला (एकता): हरियाणा में शीतलहर और नए साल पर शिक्षा मंत्री ने स्कूलों के बच्चों को राहत दी है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां घोषित की गई है। जिससे छात्रों के चेहरों पर खुशी की झलक देखने को मिली।

सूत्रों के अनुसार 1 जनवरी से 15 जनवरी तक स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी। लेकिन 10वीं और 12वीं के छात्रों को छुट्टियां नहीं मिलेगी। उनकी क्लासें सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक लगेगी। अतिरिक्त कक्षा लेने वाले शिक्षकों को बदले में नियमानुसार अर्जित छुट्टी मिलेगी। बता दें कि बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर सरकार ने यह फैसला लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here