अंबाला (अंकुर कपूर): हरियाणा के अंबाला कैंट में 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए पायलट रिहर्सल शुरू हुई। बता दें कि यह पायलट रिहर्सल वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में सुबह 6 बजे आयोजित हुई। जानकारी के मुताबिक SDM अंबाला कैंट सतिंद्र सिवाच ने योग मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह मैराथन विजय रत्न चौक, मुख्य बाजारों और रेलवे रोड से होते हुए वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में ही संपन्न हुई।

बताया जा रहा है कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है। इससे पहले प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 3 दिन लगातार पहले भी योग रिहर्सल की गई थी। आज पायलट रिहर्सल में ज्यादातर स्कूल के बच्चों ने ही हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि 300 से ज्यादा स्कूल के बच्चो ने इसमें हिस्सा लिया। 21जून को स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज मुख्य रूप से पहुंचेंगे जिसमें सभी अधिकारी, कर्मचारी व स्कूल के बच्चे हिस्सा लेंगे।







