Home Crime बदमाशों के हौसले बुलंद, थाने से चंद कदम की दूरी पर घर...

बदमाशों के हौसले बुलंद, थाने से चंद कदम की दूरी पर घर के सदस्यों को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम

164
0

फरीदाबाद (अंकुर कपूर): फरीदाबाद में बदमाशों के हौसले कितने बुलंद है इसका अंदाजा शनिवार को दिनदहाड़े हुई क्राइम ब्रांच सेक्टर 56 थाने से चंद कदमों की दूरी से पता लगाया जा सकता है।

बता दें कि जहां घर में घुसकर हथियार के बल पर मां और दो बच्चों को हथियारों की नोक पर बाथरूम में बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। इतना ही नहीं बदमाशों ने टेलीविजन की आवाज तेज कर वारदात को अंजाम दिया। घर में रखे ₹20 लाख कैश और ज्वेलरी लूटकर फरार हो गए।

बंधक बने मां-बच्चे पूरे दिन बाथरूम में बंद रहे जिसके बाद देर शाम बच्चों के मामा दूध लेकर घर पहुंचे तब उनको इस घटना का पता चला। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एसीपी विष्णु प्रसाद ने मीडिया से सारी घटना की बात कही। जल्द ही नकाबपोश बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here