Home Ambala पत्रकार और लोग बनाते हैं सरकारों के खिलाफ विपक्ष को मजबूत:- विधायक...

पत्रकार और लोग बनाते हैं सरकारों के खिलाफ विपक्ष को मजबूत:- विधायक निर्मल सिंह

161
0
अम्बाला, 20 दिसंबर –अपना इलाज करवाने के बाद आज स्वस्थ होकर अंबाला विधायक निर्मल सिंह कांग्रेस भवन अपने साथियों से मिलने कांग्रेस भवन पहुंचे। कांग्रेस भवन पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्मल सिंह का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर हरियाणा के सह प्रभारी प्रहलाद विनोद रॉय ओर अंबाला प्रभारी बिशन लाल सैनी भी मौजूद रहे।
पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला महान नेता
सबसे पहले निर्मल सिंह  ने पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को श्रद्धांजलि दी और दो मिनट को मोन भी रखा। निर्मल सिंह ने कहा की ओम प्रकाश चौटाला प्रदेश के महान नेता थे। निर्मल सिंह ने कहा कि आने वाले मेयर चुनाव में कांग्रेस पार्टी बढ़चढ़ कर चुनाव लड़ेगी और जो साथी चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं वे साथी अपना आवेदन पार्टी प्रभारी प्रहलाद विनोद रॉय व बिशन लाल सैनी को दे सकते हैं।चुनाव आयोग जब भी चुनाव करवाने का ऐलान करेगा. कांग्रेस पार्टी का एक एक कार्यकर्ता चुनाव लड़ेगा. उन्होंने कहा कि आज सरकारी अधिकारी राजनीतिक दबाव में विकास कार्य को रोक रहें हैं, लेकिन प्रेस के साथी व आम जनता हमेशा विपक्ष को मजबूत बनाते हैं ताकि कोई भी सरकार तानाशाही न कर सके और उन्होंने उन राजनीतिक दल के नेता और अधिकारियों को भी चेतावनी दी जो आज अंबाला के विकास कार्यों में रोड़े अटका रहे हैं।
हमे काम करवाने भी आते हैं और सड़कों पर भी उतरना जानते हैं 
निर्मल सिंह ने कहा  कि हमें काम करवाने भी आते हैं और सड़कों पर भी उतरना जानते हैं। उन्होंने कहा कि संसद में देश के गृहमंत्री द्वारा बाबा भीम राव अंबेडर जी के बारे में की गई टिप्पणी निंदनीय है,इस के विरोध में आज देश के कोने कोने में आवाज उठाई जा रही है। गृहमंत्री को जल्द से जल्द अपने शब्द वापिस लेने चाहिए और देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। इस अवसर पर एक प्रस्ताव पारित किया गया कि शनिवार शाम 4 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता गुरु रविदास बस्ती में इकठ्ठा होकर देश के गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंककर अपना रोष जताएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here