Home Haryana पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा बोले ओम प्रकाश चौटाला के निधन...

पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा बोले ओम प्रकाश चौटाला के निधन से हरियाणा की राजनीति के एक अध्याय का अंत

200
0
कुरुक्षेत्र, 20 दिसंबर -पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर थानेसर विधायक व पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि चौटाला का व्यक्तित्व सादगी और संघर्ष का प्रतीक था. वे एक दूरदर्शी नेता थे,उनके निधन से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे प्रदेश को गहरा आघात लगा है.वे ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में आघात सहने की शक्ति दें।
पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के खास सिपासालार रहे अशोक अरोड़ा सात बार 15 साल तक इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रहे.चौटाला सरकार में अरोड़ा परिवहन मंत्री और हरियाणा प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे.चार दशक पहले अपना राजनीतिक जीवन चौटाला परिवार के साथ शुरू करने वाले अशोक अरोड़ा ने आज भारी मन से उनको श्रद्धांजलि दी और उनके साथ बिताये दिनों की याद किया व कहा कि वो कल पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के संस्कार पर जाएंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here