गुरुग्राम, 15 दिसंबर –गुरुग्राम की कादीपुर इंडस्ट्रियल एरिया की झाड़ियों में एक व्यक्ति का श.व मिला.सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस टीम द्वारा सीन ऑफ क्राइम, डॉग स्क्वायड तथा फिंगरप्रिंट टीमों से घटनास्थल का निरीक्षण करवाया गया। मृ.तक के मोबाईल फोन के माध्यम से मृतक के परिजनों का पता करके मृ.तक के परिजनों को सूचना दे दी गई।
मृतक यश बाबू फिरोजाबाद (उत्तर-प्रदेश) का रहने वाला था, जिसकी उम्र 20 वर्ष वर्ष बताई जा रही है. मृतक के पिता ने पुलिस टीम को एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि 10 दिसंबर की शाम को उनका बेटा अपने दोस्त के पास गया था, लेकिन वह वापस नहीं आया।जिसकी किसी ने ह.त्या की है। प्राप्त शिकायत पर थाना सैक्टर-10, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।वहीं पुलिस थाना सैक्टर-10, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि यश बाबू (मृतक) ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर आरोपी लक्की के साथ मारपीट की थी। जिसकी रंजिश रखते हुए आरोपियों तथा यश बाबू (मृतक) ने पहले श.राब पी। उसके बाद दिनांक 11.12.2024 की सुबह लगभग 4:00 बजे कैंची नुमा हथियार व ईंट से चोट मारकर यश बाबू की ह.त्या कर दी। आरोपी ध्रुव को न्यायालय में पेश करके 5 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर तथा आरोपी लक्की को 2 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया है।







