Home Sonipat कांग्रेस नेता बजरंग पुनिया किसानों के समर्थन के लिए शम्भू बॉर्डर रवाना

कांग्रेस नेता बजरंग पुनिया किसानों के समर्थन के लिए शम्भू बॉर्डर रवाना

136
0
सोनीपत, 14 दिसम्बर :- कांग्रेस नेता बजरंग पुनिया किसानों के समर्थन में सोनीपत से शंभू बॉर्डर के लिए रवाना हुए हैं। बजरंग पुनिया का कहना है कि एसपी की गारंटी को लेकर पीछे 13 महीने और अभी 10 महीने से से किसान बैठे हुए हैं.अभी कुल 2 साल होने वाले हैं. बजरंग पूनिया ने मांग करते हुए कहा है कि किसने की आवाज को सरकार द्वारा सुना जाना चाहिए और किसानों को एसपी दिया जाना चाहिए।
सरकार पर लगाया किसानो के साथ भेदभाव का आरोप
 वही बजरंग पूनिया ने यह भी कहा कि किसानों द्वारा बनाई गई कमेटी के अनुसार जो भी निर्णय लेंगे उसको समर्थन रहेगा। सरकार द्वारा वन नेशन वन इलेक्शन  लाया गया है। सरकार से मांग करते कहा है कि वन नेशन और 1 एसपी का नियम भी लागू किया जाना चाहिए।किसानों का समर्थन करने को लेकर उन्होंने जनता से भी अपील की है। वहीं उन्होंने यह भी कहा है कि सरकार द्वारा एम एसपी गारंटी कानून का वादा किया था और किसान दोबारा उसी एम एसपी की मांग कर रहे हैं। वहीं उन्होंने कहा है कि किसान अब धीरे-धीरे एकत्रित हो रहे हैं और परिवार में कुछ  मन मिटाव था वह भी अब आपसी दूर हो गया है और अन्य किसान संगठन भी अब धीरे-धीरे शामिल हो रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here