Home Crime पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया के कब्जे से खाली करवाई जाएगी 200 करोड़...

पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया के कब्जे से खाली करवाई जाएगी 200 करोड़ की सरकारी जमीन

260
0

गुरुग्राम (अंकुर कपूर): पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया के कब्जे से 200 करोड़ से ज्यादा कीमत की सरकारी जमीन खाली करवाई जाएगी। मीडिया सूत्रों के अनुसार डीटीपी ई इंफोर्समेंट ने कब्जाधारियों को नोटिस जारी कर 15 दिन के अंदर कब्जा हटाने की मोहल्लत दी है।

बता दें कि सेक्टर 17-18 डिवाइडिंग रोड पर पूर्व मंत्री समेत छह लोगों ने एचएसवीपी की अरबों की प्रोपर्टी कब्जा कर रखी है। पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया के साथ कांग्रेस नेता कुलराज कटारिया ने भी सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। बताया जा रहा है कि 15 सालों से भी अधिक समय से सरकारी जमीन को किराए पर देकर कांग्रेस नेता करोड़ों कमा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here