रेवाड़ी, 13 दिसंबर – सड़कों पर गड्ढे होने से हालत खराब होने लगी है। पहले बरसात होने का बहाना था, मगर अब बारिश के सीजन को बीते कई महीने हो चुके हैं, मगर सड़कों के गड्ढे नहीं भरे गए, ऐसे में राहगीरों का सड़कों पर चलना भी मुश्किल हो रहा है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को यह सभी गड्ढे करीब 7 माह पहले ही भर देने चाहिए थे, मगर अभी तक पैचवर्क का कार्य नहीं किया गया है। गड्डों में फंसकर कई बार ई-रिक्शा पलट जाता हैं और कारें तथा टैम्पो खड़े रह जाते हैं। वहीं, मोटरसाइकिल चालक तो गड्ढे में फंसने से गिर भी जाते हैं, लेकिन फिर भी विभाग की तरफ से पैचवर्क शुरू नहीं किया जा रहा।रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव का कहना है कि पैच वर्क नहीं बल्कि अब सड़क ही नई बनवाएंगे। बता दें, सरकुलर व गढ़ी बोलनी रोड पर अधिक गड्ढे हैं तथा गोकलगढ़ फाटक और चौकों का भी बुरा हाल है।
दरअसल एक ई-रिक्शा बावल चौक से बस स्टैंड की तरफ जा रहा था, तभी उसका टायर गड्ढे में फंस गया, जिसके कारण ई-रिक्शा टेडा होकर पलट गया और सवारियां भी उसमें मौजूद है ,फिर स्थानीय लोगों ने उसे सीधा किया। हालांकि गनीमत रही ई-रिक्शा चालक और सवारियो को चोट नहीं लगी, वरना चोट लग सकती थी।
रेवाड़ी विधायक बोले…मरम्मत नहीं बल्कि बनवाएंगे नया रोड
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार में तत्कालीन लोक निर्माण विभाग के मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने करीब 8 माह पहले कहा था कि पीडब्ल्यूडी की ओर से 1 माह के अंदर सभी सड़कों के गड्ढे भर दिए जाएंगे। इसके बाद बावल क्षेत्र में कुछ जगहों पर विभाग ने काम भी शुरु किया था, मगर उसके बाद आचार संहिता लग गई। फिर चुनाव कराए गए, जिसके बाद नए तरीके से सरकार बनीं और फिर मामला ठंडे बस्ते में चले गया। तत्कालीन मंत्री के बयान के मुताबिक, गड्ढे करीब 7 माह पहले ही भर दिए जाने चाहिए थे, मगर 8 माह का समय गुजर चुका है, लेकिन फिर भी गड्डों को नहीं भरा गया है, जिसके कारण फिलहाल स्थिति यह है कि राहगीरों का सड़कों पर चलना तक मुश्किल हो रहा है। कहीं गड्डों में फंसकर ई-रिक्शा पलट जाते हैं तो कहीं कारें और टेम्पो खड़े रह जाते हैं, जिसके कारण लोगों को परेशानी हो रही है।







