Home Haryana किसानों के दिल्ली कूच करने पर बोले कृषि मंत्री..अब मुद्दा एमएसपी का...

किसानों के दिल्ली कूच करने पर बोले कृषि मंत्री..अब मुद्दा एमएसपी का है

118
0
करनाल, 28 नवंबर ( TSN)-महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने वैज्ञानिकों और विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि मशरूम और अन्य सब्जियां उगाकर मुनाफा बढ़ाएं और प्रदेश का नाम रोशन भी करें।
वहीं कृषि मंत्री श्याम राणा ने किसानों के दोबारा  दिल्ली  कुच  करने पर कहा कि अब मुद्दा 3 कृषि कानून का नही है। मुद्दा एम एस पी का है। उन्होंने कहा की धान और गेहूं सहित 24 फैसले केंद्र और प्रदेश की सरकार मिलकर खरीदती है। इसी तरह अगर हर राज्य अपने किसानों की फसल एस एस पी पर खरीदे तो मसला हल हो जाएगा।उन्होंने कहा कि आने वाली 9 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पानीपत में आएंगे,कई परियोजनाओं का उद्धाटन व शिलान्यास  करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here