Home Haryana लड़की के परिवारवालों ने मनचले युवक को किया पीट -पीटकर अधमरा

लड़की के परिवारवालों ने मनचले युवक को किया पीट -पीटकर अधमरा

96
0
यमुनानगर, 13 दिसंबर—यमुनानगर जिले के जगाधरी हुड्डा सेक्टर 17 में एक मनचले युवक की लड़की के परिवारवालों ने सरेआम जमकर पिटाई की। युवक को इतना पीटा की जब तक वह खून से लहूलुहान नहीं हुआ एक महिला और दो युवक उसे पीटते रहे। परिवार के लोगों ने मनचले युवक को अर्जुन नगर पुलिस के हवाले भी किया। यमुनानगर में एक मनचले युवक को लड़की के परिवार वालों ने ऐसा सबक सिखाया की वह भूलकर भी कभी लड़की का पीछा नहीं करेगा।
 परिवार के लोगों का आरोप है कि आरोपी युवक कई महीनो से लड़की का पीछा कर रहा था। और आज लड़की जिस कपड़े के शोरूम में काम करती थी उसका पीछा करता हुआ वहां पहुंच गया। जैसे ही परिवार के लोगों को इसकी भनक लगी तो एक महिला और दो युवक मौके पर पहुंचे। उन्होंने लड़के की सरेआम ऐसी पिटाई की की देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। महिला ने पहले तो लड़के को जूते और चप्पलों से पीटा और उसके बाद दो युवकों ने लाठी डंडो से लड़के को लहू लहान कर दिया। मारपीट के इस पूरे घटनाक्रम की एक वीडियो भी बना ली गई। लड़की के परिवारवालों ने लड़के को इतना पीटा की वह अधमरा हो गया और जमीन पर गिर गया।इसके बाद मनचले को अर्जुन नगर पुलिस के हवाले भी कर दिया। लड़की की मां रोशनी का कहना है कि वह हमारी लड़की का 1 साल से पीछा कर रहा है कई बार हम पुलिस में भी इसकी शिकायत दे चुके हैं लेकिन लड़की जहां भी काम करने जाती है यह उसका पीछा करता है। दूसरी तरफ चौकी इंचार्ज  राजकुमार ने बताया कि लड़के के सिर पर चोट हैऔर शरीर के कई हिस्सों में सूजन है।फिलहाल लड़के को अर्जुन नगर पुलिस चौकी ले जाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here