Home Haryana स्वास्थ्य मंत्री ने 4 स्पेशल न्यूबोर्न केयर यूनिट्स का वर्चुअल माध्यम से...

स्वास्थ्य मंत्री ने 4 स्पेशल न्यूबोर्न केयर यूनिट्स का वर्चुअल माध्यम से किया उद्घाटन

107
0
हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)-स्वास्थ्य, आयुष एवं नागरिक उड्डïयन मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने सोमवार को चण्डीगढ़ में अपने कार्यालय से चार जिलों में विशेष नवजात देखभाल इकाइयों का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। उन्होंने इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को बधाई व शुभकामनाएं भी दी। डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में पहले 24 एसएनसीयू थी, आज नए चार एसएनसीयू के उद्घाटन के बाद कुल 28 एसएनसीयू हो गए हैं जो कि हमारे लिए बहुत खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि शिशु मृत्यु दर को कम करने में उल्लेखनीय प्रगति की है।
 स्वास्थ्य मंत्री ने कहा एसएनसीयू में इन नवजात शिशुओं को रेडिएंट वार्मर, फोटोथेरेपी, माइक्रो, अल्ट्रा केयर यूनिट, मल्टी पैरा मॉनिटर, ऑक्सीजन वितरण उपकरण आदि की मदद से विभिन्न सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। समय से पहले जन्मे नवजात शिशु, कम वजन वाले (एलबीडब्ल्यू) बच्चे, जन्म के समय श्वासावरोध, संक्रमण, नवजात पीलिया, जन्मजात विसंगतियों आदि से पीडि़त नवजात शिशुओं का इन एसएनसीयू में दाखिल किया जाता है। डॉ. गुप्ता ने कहा कि एसएनसीयू निश्चित रूप से पहले से मौजूद एसएनसीयू पर बोझ कम करने में मदद करेंगे। भर्ती नवजात शिशुओं की एसएनसीयू से छुट्टी के बाद नियमित फॉलो-अप विजिट भी होती है। न केवल सुविधा आधारित सेवाएं बल्कि एएनएम/आशा द्वारा की जाने वाली समुदाय आधारित सेवाओं ने भी एनएमआर को नीचे लाने में मदद की है। राज्य सभी नवजात शिशुओं को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके अलावा, सभी माताएं और उनके नवजात शिशु जल्दी स्वस्थ हों, खुश हों और ठीक होकर अपने घरो को लौटे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here