अंबाला: स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर हरियाणा के जिला अंबाला में पुलिस ने गश्त और मुस्तैदी बढ़ा दी है। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। जगह-जगह नाकाबंदी कर वाहनों की जांच पड़ताल भी बढ़ा दी है।
इसके अलावा होटल, गेस्ट हाउस, भवनों में थाना स्तर पर टीमों को गठित कर उनका सत्यापन किया जा रहा है। जिले की सुरक्षा मद्देनजर बाजारों रेलवे स्टेशनों बस अड्डा पर जांच पड़ताल की जा रही है। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी सुरक्षा बढ़ा दी है। एसपी अंबाला ने बताया कि कल 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर महामहिम राज्यपाल ध्वजारोहण करेंगे इसको लेकर सुरक्षा और बढ़ा दी है।







