यमुनानगर (अंकुर कपूर): यमुनानगर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर किसानों ने जमकर हंगामा किया। भारतीय किसान यूनियन राकेश टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर के नेत्तव में किसान यहां पर पहुंचे और बैंक के बाहर इन लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।
इन किसानों का आरोप था कि भगवानगढ़ निवासी अजय कुमार का दूसरी बैंक के साथ विवाद चल रहा है और मामला कोर्ट में विचाराधीन है, लेकिन उसने दूसरी पंजाब नेशनल बैंक जोकि रेलवे स्टेशन रोड पर है। यही नहीं दूसरी तरफ शुगर मिल से इस किसन के गन्ने की पैंमेंट भी आई थी, लेकिन जब अजय कुमार अपने पैसे निकलवाने के लिए बैंक में पहुंचा तो बैंक ने उनके पैसे देने से साफ मना कर दिया।
किसान यूनियन के लोग आज बैंक के बाहर पहुंचे और हंगामे के बाद बैंक के बाहर ही बैठ गए। हालांकि इस बीच कुछ किसानों ने बैंक के दरवाजे को भी बंद करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तुरंत इस मामले की जांच शुरू कर दी।







