Home Haryana संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक हरियाणा के सीएम का विरोध… बोले मुकदमा...

संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक हरियाणा के सीएम का विरोध… बोले मुकदमा दर्ज किया जाए

127
0
पलवल : चन्द्रिका (TSN)– पलवल की जाट धर्मशाला में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा एक मीटिंग का आयोजन किया गया,जिसकी अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय सचिव रतन सिंह सौरोत ने की। इस दौरान सौरोत ने कहा की किसान शुभकरण की मौ*त के मामले में हरियाणा के मुख्यमंत्री  के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की  ।
बैठक  के बारे में जानकारी देते हुए रतन सिंह सौरोत ने बताया की वीरवार को हुई संयुक्त किसान मोर्चा की मीटिंग में लिए गए फैसलों के आधार पर आज पुरे देश में किसान संगठनों द्वारा आक्रोश दिवस व् काला दिवस मनाया जा रहा है। पुरे देश और प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और गृह मंत्री अनिल विज के पुतले फूंके जा रहें हैं.वहीं आने वाली 14 मार्च को किसान दिल्ली के रामलीला मैदान में महापंचायत आयोजित करेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा ने इसे लेकर छह सदस्यीय कॉर्डिनेटिंग कमेटी का गठन किया है। उन्होंने कहा की 26 फरवरी को पुरे देश में ट्रैक्टर मार्च भी निकाला जायेगा। उन्होंने कहा की किसानों की मांग है कि किसानों की फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून बने, 2020 के बिजली के अध्यादेश को रद्द किया जाये, लखीमपुर खीरी के किसानों को न्याय दिया जाए , पिछले किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को शहीद का दर्जा दिया जाए  और उनके परिवार को नौकरी दी जाए , किसानों पर दर्ज मुकदमे रद्द किया जाए , मोहना में हाल ही में दर्ज हुए किसानों पर मुकदमो को रद्द किया जाए । उन्होंने कहा की 26 फरवरी को किसान मोर्चे का जो फैसला आएगा उसमें पलवल के किसान बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे और पहले आंदोलन की तरह पक्का मोर्चा लगाना पड़ा तो भी पीछे नहीं हटेंगे। पंजाब के किसान शुभकरण की मौ*त पर उन्होंने कहा की इस मामले में हरियाणा की मुख्यमंत्री  के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाये क्योंकि  जब देश के अन्य मुख्यमंत्री गिरफ्तार हो रहें हैं तो मनोहर लाल भी उनमे से एक है।वहीं किसान नेता मूलचंद बड़गुजर ने कहा की अगली रणनीति को लेकर बैठक का आयोजन किया गया है और जो संयुक्त किसान मोर्चा 26 फरवरी को फैसला लेगा उसको अमलीजामा पहनाते हुए पलवल के किसान भी बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे और ट्रेक्टर मार्च का हिस्सा बनेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here