Home Haryana 14 मई को कुरूक्षेत्र के दौरे पर रहेंगे CM केजरीवाल और सीएम...

14 मई को कुरूक्षेत्र के दौरे पर रहेंगे CM केजरीवाल और सीएम भगवंत मान: डॉ. सुशील गुप्ता

126
0
कैथल : चन्द्रिका ( TSN)- आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने शनिवार को गुहला चीका के गांवों में चुनावी यात्रा निकाली। उन्होंने गांव सैर से कार्यक्रमों की शुरुआत की। इसके बाद खरकड़ा, मस्तगढ़, थेह बुटाना होते हुए लालपुर और नंदगढ़ में यात्रा का समापन हुआ। उन्होंने जानकारी दी कि 14 मई को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान कुरूक्षेत्र में प्रचार के लिए आएंगे। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत से सच्चाई की जीत हुई है।
लोकतंत्र और देश को बचाने के लिए सभी दल एकजुट हुए 
डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा इस चुनाव में भारत का संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ाई है। आजादी की लड़ाई लड़ने के लिए एक साथ मिलकर जाने न कितने लोगों ने कुर्बानी दी, ठीक उसी प्रकार लोकतंत्र और देश को बचाने के लिए सभी दल एक साथ आए हैं। आज पूरे हिंदुस्तान के किसान संघर्ष कर रहे हैं और प्रधानमंत्री मोदी को एमएसपी की गारंटी का वादा याद करवाना चाहते हैं। भाजपा सरकार ने गांव की छोटी सरकार सरपंचों के अधिकार समाप्त कर दिए। उन्होंने कहा कि  आज तक जितने भी चुनाव हुए उसमें भाजपा के 30-35% से ज्यादा वोट कभी नहीं आए। लेकिन विपक्ष बिखरा हुआ होता था इसलिए भाजपा जीत जाती थी। अब हरियाणा और कुरुक्षेत्र में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा की जमानत जब्त कराने में लगे हैं। 10 साल से हरियाणा और केंद्र में सरकार होने के बावजूद भाजपा को कुरुक्षेत्र से लड़ने के लिए उम्मीदवार नहीं मिला। भाजपा ने सोशल मीडिया पर कपड़े के थान की तरह उम्मीदवार बदले।डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि जब कोई नहीं मिला तो नवीन जिंदल को लेकर आए।उन्होंने कहा कि आपका सांसद ऐसा होना चाहिए जो संसद में जनता की लड़ाई लड़ सके। ये लड़ाई देश का लोकतंत्र बचाने के लिए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here