Home Haryana करनाल जिला नागरिक अस्पताल के शौचालय से मिला भ्रूण..मामले की जांच...

करनाल जिला नागरिक अस्पताल के शौचालय से मिला भ्रूण..मामले की जांच शुरू

162
0
करनाल, 3 मार्च – करनाल जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है।जिला नागरिक अस्पताल के तीसरी मंझिल के शौचालय में करीब 5 महीने का भ्रूण मिला है.जिसके बाद पूरे अस्पताल में अफरातफरी का मौहाल बन गया। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अस्पताल में तैनात चिकित्सकों एवं स्टाफ सदस्यों से पूछताछ की गई। भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, भ्रूण के खून के सैंपल भी लिए गए हैं। बहुत जल्द इन सैंपल की डीएनए जांच करवाई जाएगी।
अभियानों के बाद स्वास्थ्य विभाग की नाक के नीचे ऐसी घटना ने सवाल खड़े किए
अस्पताल के पीएमओ डॉ बलवान ने बताया कि मामला बड़ा ही हैरान कर देने वाला है कि आज अस्पताल के शौचालय में ब्लॉकेज के कारण जब सफाई कर्मचारी शौचालय में सफाई कर रहे थे कि कर्मचारी ने ब्लॉकेज खोलने की कोशिश की तो उसमें से भ्रूण निकला। इसकी सूचना फौरन एमओ इंचार्ज दी गई। उन्होंने बताया कि भ्रूण करीब 5 महीने का है जो किसी के द्वारा एक या दो दिन पहले फैंका गया है। उन्होंने बताया कि जिन हालातो ने सफाई कर्मचारी द्वारा इसको शौचालय से निकाला  गया है उससे भ्रूण जख्मी हो गया है।अभी तक यह भी पता नही चल पाया है कि भ्रूण लड़के का है या लड़की का, जिसका पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा। मामले की तमाम जानकारियां आला अधिकारियों के संज्ञान में डाल दी गई है।
सीएमओ ने लिया संज्ञान:
सिविल सर्जन करनाल ड़ॉ लोकवीर ने बताया कि मामला संज्ञान में आते है तुरन्त पुलिस को सूचना दी गई ,पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।अभी तक मेडिकल निरीक्षण में फीमेल का भ्रूण लग रहा है लेकिन सही रिपोर्ट पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगी।इस सवेदनशील मामले ने अपने आप मे सवाल खड़े कर दिए है।
कब्जे में लिया अस्पताल का रिकॉर्ड:
मामला बेहद ही संवेदनशील होने की वजह से भ्रूण को सील करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। साथ ही, अस्पताल के रिकॉर्ड को भी कब्जे ले लिया गया है ताकि पता लगाया जा सके कि वार्ड के टायलेट में भ्रूण किसने छोड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here