Home Haryana अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में आयोजित हरियाणा पैवेलियन में पहुंचे हरियाणा के राज्यपाल...

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में आयोजित हरियाणा पैवेलियन में पहुंचे हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय,कलाकारों से की बातचीत

135
0
कुरुक्षेत्र(TSN): हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में आयोजित हरियाणा पैवेलियन में पहुंचे। यहां पहुंच कर राज्यपाल ने सबसे पहले हवन यज्ञ में आहुति डाली। इसके बाद उन्होंने पैवेलियन का भ्रमण कर कलाकारों से बातचीत की, वहीं भ्रमण के दौरान राज्यपाल दत्तात्रेय ने हरियाणवी खान-पान का स्वाद भी चखा।
इस दौरान राज्यपाल ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा बनाई गई कला को देख छात्रों से बातचीत भी की ओर हरियाणवी लोक नृत्य को भी देखा। इस अवसर पर उनके साथ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति सोमनाथ सचदेवा, कुलसचिव संजीव शर्मा, निदेशक महासिंह पूनिया व जिला प्रशासन के तमाम अधिकारी भी मौजूद रहे। मीडिया से बातचीत करते हुए हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा हरियाणा में प्राचीन संस्कृति परंपरा को प्रदर्शित किया गया है और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा नए-नए स्टार्टअप शुरू किए गए हैं जो घरेलू वस्तुओं को और बढ़ावा देने के लिए प्रयास किया गया हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा पैवेलियन में खाने-पीने का भी अच्छा प्रबंध किया गया हैं। इसी के साथ साथ यहां पर संस्कृति,कला भी देखने को मिल रही हैं।
राज्यपाल ने कहा गीता महोत्सव में अपने भारतीय संस्कृति के परंपरा और विशेष कर भागवत गीता में भगवान श्री कृष्ण ने जो उपदेश दिया हैं उसी के कर्तव्य पालन के लिए यह गीता महोत्सव पूरे विश्व में व्याप्त करने के लिए प्रयास कर रहा है। इसको लेकर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने हरियाणा सरकार में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड को धन्यवाद भी किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here