Home politics कांग्रेस पार्टी के नेताओं के मन की कल्पना..धांधली के आरोपों में नहीं...

कांग्रेस पार्टी के नेताओं के मन की कल्पना..धांधली के आरोपों में नहीं है कोई सच्चाई -मोहन लाल बडौली

130
0
सोनीपत, 12 दिसम्बर —सोनीपत के गीता जयंती महोत्सव के समापन कार्यक्रम में बीजेपी पार्टी के पदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली पहुंचे। मोहनलाल बडोली ने कहा कि प्रदेश भर में गीता जयंती महोत्सव तीन दिवसीय कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मोहनलाल बडोली ने इस मौके पर किसानों पर बोलते हुए कहा कि देश किसानों का है और किसान भी आ जा सकते हैं। कांग्रेस पार्टी के नेताओं के आरोपों पर बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं के मन कल्पना है,धांधली के आरोपों में कोई भी सच्चाई नहीं है।
गीता जयंती महोत्सव के समापन कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने कहा कि प्रदेश भर में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सभी ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। गीता जयंती महोत्सव का सभी लोगों ने लुफ्त उठाया। वहीं कुछ जिन्हें गीता के संदेश का नहीं पता वह सवाल भी खड़े कर रहे हैं। किसानों पर बोलते हुए बडोली ने कहा कि देश किसानों का है और वह कहीं भी आ जा सकते हैं। किसानों के हक में नरेंद्र मोदी की सरकार ने बहुत कार्य किए हैं और वह किसानों को पता है। प्रदेश में हरियाणा सरकार ने किसानों के लिए सबसे पहले पहल की है और किसानों की सभी फैसले एसपी पर खरीदी जा रही हैं। लेकि जिस प्रदेश के किसानों  को परेशानी है, वहा की सरकार को किसानों से बैठकर बातचीत करनी चाहिए। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी पर बोलते हुए कहा को कांग्रेस पार्टी के नेता एक दूसरे पर ही आरोप लगा रहे हैं और गुटबाजी सभी के सामने है।कांग्रेस पार्टी के नेताओं के मन की कल्पना है,धांधली के आरोपों में कोई सच्चाई भी सच्चाई नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here