Home Haryana सीडीएलयू में 9 से 11 दिसंबर तक रहेगी गीता महोत्सव की धूम

सीडीएलयू में 9 से 11 दिसंबर तक रहेगी गीता महोत्सव की धूम

182
0
सिरसा, 9 दिसंबर –-अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2024 के उपलक्ष्य में 9 से 11 दिसंबर तक स्थानीय चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हॉल में आयोजित किया जा रहा है जिसको लेकर आज पहले दिन भी कार्यक्रम की धूम रही। आज पहले दिन सिरसा के अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। गीता महोत्सव कार्यक्रम में जिला की सामाजिक व धार्मिक संस्थाएं भी शामिल हुई।
इस जिला स्तरीय आयोजन में हवन-यज्ञ, विभागीय प्रदर्शनी, सेमिनार व श्रीमद्भगवद्गीता पर आधारित धार्मिक व स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए है। वहीं 11 दिसंबर को सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय के 51 विद्यार्थियों द्वारा श्रीमद् भगवद् गीता के श्लोकों का उच्चारण किया जाएगा। इसी दिन दोपहर एक बजे स्थानीय नेहरू पार्क से नगर शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के तीनों दिन विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, वहीं विभिन्न विभाग स्टाल के जरिए अपनी विभागीय योजनाओं की जानकारी देंगे।
मीडिया से बात करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन ने बताया कि यह कार्यक्रम तीन दिन तक चलेगा जिसमें स्कूली बच्चों व लोक कलाकारों की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र होगी। आज इस महोत्सव में विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। बच्चों द्वारा अपने अपने कार्यक्रमों के माध्यम से श्रीमद् भगवद् गीता के महत्व पर प्रकाश डाला जाएगा और भगवान श्री कृष्ण के उपदेश का संदेश दिया जाएगा। समापन अवसर पर नगर शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here