यमुनानगर, 3 अक्टूबर : हरियाणा में प्रचार आज शाम 6 बजे थम जाएगा। राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारक कम समय में ज्यादा से ज्यादा प्रचार करने में जुटे हैं। रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने साढ़ोरा से कांग्रेस प्रत्याशी रेनूबाला के लिए एक विशाल जनता को संबोधित किया और रेनूबाला के लिए वोट की अपील की।रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र बिलासपुर के एक निजी पैलेस में साढ़ोरा से कांग्रेस प्रत्याशी रेनूबाला के पक्ष में एक जोरदार प्रचार किया। उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र और हरियाणा की भाजपा सरकार पर जमकर सियासी ह.मला बोला।
बीजेपी की नीतियों से किसान, युवा सभी हो रहे परेशान
जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा से बीजेपी जा रही है और कांग्रेस आ रही है। क्योंकि बीजेपी ने किसी भी वर्ग का ख्याल नहीं रखा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही हर वर्ग का ख्याल रखा जाएगा। 36 बिरादरी को साथ लेकर चला जाएगा। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि बीजेपी की सरकार में किसान परेशान है, युवा बेरोजगार है। आज उनकी नीतियों से जनता ठगा महसूस कर रही है। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच है। दीपेंद्र हुड्डा के कार्यक्रम में कांग्रेस प्रत्याशी अकरम खान समेत कई नेता मौजूद रहे। उन्होंने अकरम खान के लिए, यमुनानगर से कांग्रेस प्रत्याशी रमन त्यागी और रादौर से बिशनलाल सैनी के लिए अपने पक्ष में प्रचार किया अपील की।







