Home Haryana मोदी मित्र” की उपाधि से सम्मानित हुए पूर्व मंत्री सुभाष सुधा

मोदी मित्र” की उपाधि से सम्मानित हुए पूर्व मंत्री सुभाष सुधा

176
0
कुरुक्षेत्र, 23 दिसंबर -थानेसर से 2 बार विधायक और प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री रह चुके “कुरुक्षेत्र रतन” की उपाधि से विभूषित सुभाष सुधा की राजनीतिक और संगठनात्मक उपलब्धियों में एक और उपलब्धि शामिल हो गई है। उन्हें भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में अपने व्यक्तिगत रेफरल कोड से 10 हजार से अधिक सदस्य बनाने पर “मोदी मित्र” की उपाधि से विभूषित किया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
भाजपा के सदस्यता अभियान में अपने व्यक्तिगत रेफरल कोड से बनाए 10,337 सदस्य
 सुभाष सुधा ने इस उपलब्धि पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल, सीएम नायब सैनी और अन्य सभी शीर्ष नेताओं का आभार प्रकट किया जिनके नेतृत्व में देशभर में भाजपा के सदस्यों की संख्या का आंकड़ा दिन प्रतिदिन आसमान की ऊंचाइयां छूने लगा है। उन्होंने थानेसर विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं का भी आभार प्रकट किया। भाजपा के जिलाध्यक्ष सुशील राणा, थानेसर प्रभारी रविंद्र सांगवान सहित सभी मंडल अध्यक्षों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सुभाष सुधा को बधाई देते हुए  कहा कि सुभाष सुधा की इस उपलब्धि से अन्य कार्यकर्ताओं और सक्रिय सदस्यों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे सब भी इस सदस्यता अभियान में बढ़ चढ़कर अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।
विधानसभा में 50 हजार से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य
भाजपा के थानेसर प्रभारी रविंद्र सांगवान के अनुसार थानेसर विधानसभा में 50 हजार से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिस हिसाब से थानेसर में सदस्यता अभियान चल रहा है, उस लिहाज से यह आंकड़ा अपने निर्धारित समय से पूर्व कई गुना ज्यादा होगा।गौरतलब है कि पूर्व मंत्री सुभाष सुधा कुरुक्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान हेतु दिन-रात जुटे रहते हैं। इतना ही नहीं केंद्र और प्रदेश सरकार की प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से थानेसर विधानसभा का कोई भी निवासी वंचित न रहे, इस उद्देश्य से वह लगातार सक्रिय हैं। यही वजह है कि सेक्टर 7 स्थित उनके कार्यालय आवास पर प्रतिदिन आमजन और कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी रहती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here