Home Haryana नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में जिला स्तरीय गीता महोत्सव का आयोजन

नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में जिला स्तरीय गीता महोत्सव का आयोजन

197
0
पलवल, 09 दिसंबर : पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में आज जिला स्तरीय गीता महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला उपायुक्त हरीश कुमार वशिष्ठ ने किया। इस अवसर पर हवन यज्ञ किया गया और श्रीमद्भागवत गीता की पूजा अर्चना की गई। जिला उपायुक्त ने जिला प्रशासन, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन भी किया।
 पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में 9 से 11 दिसंबर तक तीन दिवसीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सरकारी विभागों में सूचना,जनसम्पर्क  एवं भाषा विभाग द्वारा गीता के उपदेशों को लेकर एक प्रदर्शनी लगाई गई। जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने रिबन काटकर प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग,कृषि विभाग,बागवानी विभाग,शिक्षा विभाग,आयुष विभाग सहित अन्य विभागों ने सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया। वहीं सामाजिक संस्थाओं ने लोगों को पर्यावरण से संबंधित तथा धार्मिक संस्थानों ने गीता के महत्व पर प्रकाश डाला।
 जिला उपायुक्त हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि गीता महोत्सव का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को गीता के ज्ञान से अवगत कराना है। गीता कर्म करने का ज्ञान देती है। श्रीमद्भागवत गीता में भगवान श्री कृष्ण ज्ञान देते है कि मनुष्य को श्रेष्ठ कर्म करना चाहिए। कर्म के आधार पर पुण्य फल प्राप्त होता है। आचार्य कुलदीप कौशिक ने बताया कि कर्म ही जीवन में प्रधान होता है। जो भी व्यक्ति जिस कार्य को करता है,इस कार्य को पूर्ण रूप से करें। विद्यार्थियों का कार्य शिक्षा ग्रहण करने का है। इसलिए विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए नियमित रूप से पढ़ना चाहिए। हर व्यक्ति को अपने दायित्वों का निर्वाह करना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here