हरियाणा : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर गुरुवार को हरियाणा का बजट विधानसभा में पेश करेंगे। सीएम खट्टर बजट पेश करने से एक दिन पहले बोले। हरियाणा के लोगों की जो भी जरूरतें सामने आई उसके हिसाब से बजट पेश करेंगे। विधानसभा में आज खाने की 100 रूपये की थाली की शुरुआत की गई। विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने बोला कि बहुत कम पैसे में इस थाली की शुरुआत सराहनीय कदम है। इस कदम की सब प्रशंसा कर रहे है। 100 रूपये में सही समय पर अच्छा भोजन खाकर सभी विधायक खुश हुए है।







