हरियाणा | हरियाणा सरकार ने सभी विभागों, बोर्डों, निगमों, उपक्रमों और विश्वविद्यालयों के अधिकारियों और कर्मचारियों को महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। सरकार ने आदेश दिया है कि वे अपना मुख्यालय या स्टेशन राज्य के भीतर ही बनाए रखें और आगामी आदेशों तक इसे न छोड़ें।
मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा जारी किए गए इस आदेश का उद्देश्य राज्य के अंदर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासनिक तैयारी बनाए रखना है।







