Home Haryana पानीपत: तेज बारिश में कच्चे मकान की छत गिरी, मलबे में दबकर...

पानीपत: तेज बारिश में कच्चे मकान की छत गिरी, मलबे में दबकर महिला की मौत, पति घायल

141
0

पानीपत  | पानीपत के सुंदर नगर क्षेत्र में शुक्रवार तड़के बारिश के दौरान एक कच्चे मकान की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में कमरे में सो रहे दंपती मलबे में दब गए। घटना में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज आवाज सुनते ही पड़ोसी मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर सुरेंद्र व उसकी पत्नी रूबी को बाहर निकाला। समय रहते मदद मिलने से सुरेंद्र की जान बच गई। दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रूबी को मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि सुरेंद्र पिछले 10 वर्षों से अपने परिवार के साथ इस मकान में किराए पर रह रहा था। सौभाग्य से घटना के वक्त उनके चारों बच्चे घर पर मौजूद नहीं थे। वे चार दिन पहले किसी यात्रा पर गए हुए थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। सुरेंद्र मूल रूप से बिहार का निवासी है और उसके चार बच्चे हैं, जिनमें से दो बेटियों की शादी हो चुकी है। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन द्वारा राहत कार्यों की भी समीक्षा की जा रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here