Home Haryana NIT से ग्रेटर फरीदाबाद और नोएडा में आने-जाने का सफर होगा आसान,...

NIT से ग्रेटर फरीदाबाद और नोएडा में आने-जाने का सफर होगा आसान, पढ़ें पूरी खबर

218
0

फरीदाबाद (एकता): ग्रेटर फरीदाबाद और नोएडा में आने-जाने का सफर आसान होने वाला है। बता दें कि एनआईटी से लोगों को थोड़े समय में राहत की खबर मिलेगी। मीडिया सूत्रों के अनुसार ईस्ट और वेस्ट फरीदाबाद के हिस्से को जोड़ने की तैयारी चल रही है। बता दें कि PWD सीनियर अधिकारियों के साथ बैठक कर इस रिपोर्ट पर मंथन करेगा।

जानकारी के मुताबिक आने वाले दिनों में ग्रेटर फरीदाबाद का एनआईटी से सीधा संपर्क करेगा। तीनों इलाकों को फायदा होने वाला है। आने-जाने के लिए सीधी कनेक्टिविटी नहीं है। गुड़गांव-फरीदाबाद आने-जाने वाले इस कनेक्टिविटी की मदद से एक छोर से दूसरे तक कुछ ही मिनट में पहुंच जाएंगे। बाईपास पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे लिंक रोड बन रही है।

यमुना नदी पर मंझावली पुल का निर्माण चल रहा है। एलिवेटेड यूटर्न नैशनल हाईवे के ऊपर से होकर निकाले जाएंगे। योजना पर 300 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। बता दें कि 4 रूट पर फिजिबिलिटी टेस्ट के बाद इन दोनों को DPR में फाइनल किया गया है। आगे जाकर यही सड़क एलिवेटेड होते हुए हाइवे पार कर दूसरी ओर उतरेगी। इसके बाद कोर्ट रोड से कनेक्ट हो जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here