Home Entertainment चैट शो में पहुंची ब्रह्मा कुमारी शिवानी, शहनाज गिल को दिया आशीर्वाद,...

चैट शो में पहुंची ब्रह्मा कुमारी शिवानी, शहनाज गिल को दिया आशीर्वाद, देखें Video

245
0

हरियाणा (एकता): ‘बिग बॉस’ फेम अभिनेत्री शहनाज गिल टेलीविजन की सबसे पसंदीदा शख्सियतों में से एक हैं। वह पंजाबी मॉडल, अभिनेत्री के साथ-साथ सिंगर भी हैं। हाल ही में उन्होंने अपना चैट शो किया जो, काफी सुर्खियों में हैं। उनके चैट शो में बॉलीवुड हस्तियां नजर आती हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार अब उनके चैट शो में ब्रह्मा कुमारी शिवानी पहुंची। जो शहनाज गिल के भी काफी क्लोज हैं।

ब्रह्मा कुमारी सबसे पहले शहनाज के शो ‘देसी वाइब्स विद शहनाज गिल’ में नजर आई थीं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस शहनाज ने सोशल मीडिया पर उनके साथ कई तस्वीरें शेयर की, जिसे फैंस खूब पंसद कर रहे हैं। उन्होंने शहनाज गिल के चैट शो में पहुंचकर आशीर्वाद भी दिया। शहनाज और ब्रह्मा कुमारी शिवानी दोनों कैमरे के सामने पोज देती नजर आई। हमेशा ग्लैमरस दिखने वाली शहनाज बेहद सिंपल लुक में नजर आईं। शहनाज का सिंपल अंदाज फैंस को खूब पसंद आया। तस्वीर को शेयर करते हुए शहनाज ने लिखा, “मेरी फेवरेट बीके शिवानी के साथ शूट किया, अब तक का मेरा बेस्ट एपिसोड।” ब्रह्म कुमारी ने शो में पहुंचकर शहनाज को आशीर्वाद दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


जानिए कौन हैं ब्रह्मा कुमारी बीके शिवानी?

बीके शिवानी जिनका पूरा विश्व सम्मान करता है। दुनिया बीके शिवानी दीदी को भी बुलाती है, इसके साथ ही बता दें कि वह ब्रह्मा कुमारियों के आध्यात्मिक संगठन की प्रचारक हैं। शहनाज बीके शिवानी दीदी से काफी समय से परिचित हैं।

सलमान खान की फिल्म में डेब्यू करने जा रही शहनाज गिल 

शहनाज सलमान खान की फिल्म ‘किस का भाई किस की जान’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। यह शहनाज का अब तक का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है। बता दें कि सलमान खान की फिल्म ‘किस का भाई किस की जान’ ईद के दिन रिलीज होगी. इस फिल्म में पूजा हेगड़े भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here