गुरुग्राम 5 अगस्त :राम के नाम का गुणगान करने वाले साइबर सिटी में माँ शीतला को पिछले साढ़े नो साल में भवन तक नही दिलवा पा रहे। इनसे झूठी पार्टी देश मे नही है। लोगो की भावनाओ से खिलवाड़ करना भाजपा की आदत सी बन गई है। यह कहना है पूर्व सांसद राज बब्बर का। राज बब्बर मा शीतला के दरबार में माथा टेकने पहुचे थे। राज बब्बर की माने तो पिछले नो साल में गुरुग्राम का जो विकास होना चाहिए था वह नही हो सका। सबसे ज्यादा रेवेन्यू देने वाले गुरुग्राम की हालत बद से बदत्तर होती जा रही है।
पूर्व सांसद राज बब्बर का कहना है कि साइबर सिटी के रूप में अपनी पहचान बना चुके गुरुग्राम की पहचान अब कूड़ा ग्राम के नाम से होनी लगी है। इतना ही नही लोगो की भावनाओ से खिलवाड़ करने वाली भाजपा पिछले साढ़े नो साल में मा शीतला का भवन तक नही बना पाई है। जल्द ही अगर मा शीतला का भवन बन कर तैयार नही हुआ तो माँ के भगतो को जबाव देना भारी पड़ जाएगा.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंकज डावर ने भी भाजपा को घेरा
पूर्व खेल मंत्री सुखबीर कटरिया और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंकज डावर की माने तो जो सरकार पिछले साढ़े नो साल में मा शीतला के भवन का निर्माण नही करवा पाई वह गुरुग्राम का विकास क्या करवा पाएगी। पिछले साढ़े नो साल में हर वर्ग भाजपा की कुनीतियों से परेशान है। मंहगाई दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। प्रदेश में बेरोजगरी की सिथिति भयावह हो गई है। न तो स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर है और न ही शिक्षा का स्तर। अगर सरकार अब भी नही मानती तो माँ के भगत सड़को पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे। विकास सिर्फ कागजों में ही है। सड़क पर कही कुछ नही है.लोग परेशान है.पिछले साढ़े नौ साल से भवन का इंतजार कर रहे उत्तर भारत की प्रसिद्ध मा शीतला को भवन कब तक मिल पाएगा यह तो समय ही बताएगा। फिलहाल तो माँ शीलता के दर्शन को आने वाले श्रद्धालु भव्य मंदिर की राह देख रहे है।







