सोनीपत, 06 दिसंबर —सोनीपत पुलिस ने भट्ठा मालिक करोड़ों रुपए के रंगदारी के मामले में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने गौरव नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।सोनीपत क्राइम ब्रांच की टीम ने गौरव को 3 लाख रूपए से भरा बैग उठाते हुए गांव खंडेलवाल गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। आरोपी भट्ठा कारोबारी से एक करोड़ की डिमांड विदेश में बैठे हुए भानु प्रताप ने की थी। वही फिरौती लॉरेंस गैंग के गरीबी रोहित गोदारा के नाम पर मांगी गई थी। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लगी है ।
पुलिस ने रंगदारी मांगने वाले युवक के भाई को 3 लाख रुपए की रंगदारी की नकदी के साथ दबोचा
गौरव के भाई भानु प्रताप ने अमेरिका में बैठकर भट्टा मालिक से 1 करोड़ रुपए की रंगदारी मांग की थी।जिसके बाद सोनीपत पुलिस ने रंगदारी मांगने वाले युवक के भाई को 3 लाख रुपए की रंगदारी की नकदी के साथ पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपी गौरव का भाई भानु अमेरिका रहता है और भानु ने ही लॉरेंस बिश्नोई के नजदीकी रोहित गोदारा के नाम पर भट्ठा मालिक से एक करोड़ की रंगदारी मांगी थी। जिसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर इस मामले की गहनता से जांच की ओर जब वह गुरुग्राम पहुंची तो जो डायमंड के अनुसार 3 लाख रुपए भट्ठा मालिक लेकर पहुंचा था। वह 3 लाख रुपए लेने के लिए गौरव आया और उसी समय पुलिस ने गौरव को गिरफ्तार कर लिया।सोनीपत पुलिस आज गौरव को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। वही पुलिस अब रोहित गोदारा से भानु प्रताप और गौरव के संपर्क का पता लगाने में जुटी है।रोहित गोदारा का जयपुर में पिछले साल हुए सुखदेव गोगामेड़ी हत्याकांड में भी सामने आया था।
मामले में जानकारी देते हुए एसीपी क्राइम राजपाल ने बताया कि एक भट्ठा मालिक ने उन्हें शिकायत दी थी कि 22 नवंबर को उसे एक करोड रुपए की फिरौती की कॉल आई है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी।पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए एक प्लान बनाया और आगे जांच शुरू कर दी। भट्ठा मालिक को भानु प्रताप ने कॉल किया और रोहित गोदारा के नाम पर डरकर धमकी मांगी।पुलिस के अनुसार भट्ठा मालिक ने कहा कि एक करोड रूपये का इंतजाम नहीं हो सकता वो 3 लाख का इंतजाम कर सकता है। इसके बाद लाख रूपए से भरा बैग को गांव खंडेलवाल गुरुग्राम में रखने को कहा और बैंग को उठाने के लिए गौरव आया,जिसे मौके से गिरफ्तार किया गया है। गौरव का भाई भानु अमेरिका रहता है और उसी ने रोहित गोदारा के नाम पर रंगदारी मांगी थी।







