Home Haryana अंबाला छावनी में गृह मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में निकाली गई...

अंबाला छावनी में गृह मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा

203
0

अंबाला: अंबाला छावनी की सड़कें देश भक्ति के रंग में डूबी नजर आई क्योंकि गृह मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को आजादी का अमृत महोत्सव के तहत अंबाला कैंट में अपने हज़ारों कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा की अगुवाई हरियाणा के गृह एंव स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने खुद की। तिरंगा यात्रा के दौरान अनिल विज हाथ में तिरंगा लिए पैदल चलें। इस दौरान विज ने लोगों में जोश भरने के लिए वंदे मातरम के जोरदार नारे भी लगाए।

तिरंगा यात्रा के दौरान काफी भीड़ देखने को मिली और लोग हाथों में तिरंगा लेकर पूरे जोश के साथ चलते दिखाई दिए। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए हरियाणा के गृह एंव स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा आज लग रहा है कि पूरा माहौल तिरंगा मय हो गया है और लोग हर घर तिरंगा के तहत घर घर तिरंगा लगा भी रहे हैं। इस दौरान विज ने तिरंगा बेचने के सवाल उठाने वालों को भी जवाब दिया और कहा सरकार तिरंगा नहीं बेच रही विपक्ष को भी इस आजादी महोत्सव में शामिल होना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here