हिसार (एकता): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए जवान को श्रद्धांजलि दी। मीडिया सूत्रों के अनुसार सोमवार को मुख्यमंत्री ने ट्वीट के जरिए हिसार के गांव जुगलान के वीर सोनू जांगड़ा को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि ईश्वर शहीद की पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें। मातृभूमि की रक्षा हेतु दिए गए उनके बलिदान को सदैव स्मरण किया जाएगा।
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए हिसार के गांव जुगलान के वीर जवान सोनू जांगड़ा जी को विनम्र श्रद्धांजलि।
ईश्वर शहीद की पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें।
मातृभूमि की रक्षा हेतु दिए गए उनके बलिदान को सदैव… pic.twitter.com/TKs7GmAQkK
— Manohar Lal (@mlkhattar) March 28, 2023
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में जवान शहीद हो गया था। बता दें कि शहीद सोनू 26 मार्च की रात को पोस्ट पर तैनात थे और इसी दौरान आतंकवादियों ने अटैक कर दिया। बता दें कि मुठभेड़ में जवान के सिर पर गोली लग गई। जिससे उसकी मौत हो गई।







