जुलाना | जुलाना क्षेत्र के मालवी गांव के पास बीती रात दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को तत्काल जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।
हादसे की सूचना मिलते ही जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मालवी गांव निवासी 30 वर्षीय सुरेंद्र बाइक पर जुलाना की ओर आ रहा था, जबकि सामने से मालवी गांव के ही 23 वर्षीय रमेश, सौरभ, अंकित और सावन एक ही बाइक पर सवार होकर आ रहे थे। देशखेड़ा पावर हाउस के सामने दोनों बाइकों की जबरदस्त टक्कर हो गई, जिससे घटनास्थल पर ही अफरा-तफरी मच गई। sपुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।







