Home Haryana जिला रेवाड़ी में ओलावृष्टि से बर्बाद हुई 50 से 100 फीसदी गेंहूँ...

जिला रेवाड़ी में ओलावृष्टि से बर्बाद हुई 50 से 100 फीसदी गेंहूँ की फसल.. किसान परेशान

154
0
रेवाड़ी : चन्द्रिका ( TSN)– प्रदेशभर के साथ साथ हरियाणा के रेवाड़ी में भी एक ओर किसान जहां लम्बी कतारों में खड़ा रहकर अपनी सरसों की फसल बिकने का इंतजार कर रहा है तो वहीं दूसरी ऒर शुक्रवार देर शाम रेवाड़ी के कई गांवों में हुई जबरदस्त ओलावर्ष्टि के कारण किसानों की पचास से सौ फीसदी बर्बाद हुई गेंहूँ की फसल ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं।
शनिवार सुबह जिले के सैकड़ों किसान जिला सचिवालय पहुंचे,  जहां उन्होंने सीटीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रति एकड़ साठ हजार मुआवजे की मांग की है. साथ मे तीन दिन के अंदर गिरदावरी करवाने का  अल्टीमेटम देकर कहा कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो  सचिवालय के सामने धरने पर  बैठेंगे ।वहीं दूसरी ओर सीटीएम लोकेश ने किसानों को आश्वासन दिया कि जल्द ही जिले में ओलावर्ष्टि से बर्बाद हुई फसलों की गिरदावरी करवाकर उन्हें उचित मुआवजा दिलवाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here